दिनांक: 25/04/2026
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में विरासत 2026 अंतर-विश्वविद्यालय सांस्कृतिक उत्सव संपन्न ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में विरासत 2026 अंतर-विश्वविद्यालय सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन एमबीए, एमसीए विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस आयोजन में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में साई यूनिवर्सिटी से प्रो. वेद प्रकाश पाटियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने कहा कि विरासत जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी कला एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
IQAC के डॉ. विक्रम श्रीवत्स ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति को भी बढ़ावा देते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि विरासत जैसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जुड़ाव भी विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन हमारे युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उत्सव के दौरान कुल चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
ओवरऑल HPU चैंपियन: जीडीसी धर्मशाला (HPU) रहा।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता मे
प्रथम — अर्नी यूनिवर्सिटी
द्वितीय — जीडीसी धर्मशाला (HPU)
तृतीय — हिमाचल प्रदेश तकनीकी विशवविधालय जीडीसी धर्मशाला रहा।
