हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के हिंदी विभाग द्वारा आज निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के निबंधों में विषय-वस्तु, विचारों की अभिव्यक्ति तथा लेखन शैली को विशेष रूप से देखा गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं रचनात्मक लेखन क्षमता को बढ़ावा देना रहा।