HamroClass Preloader

 दिनाक: 24/09/2026

डिग्री कॉलेज धर्मशाला की गद्दी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने महाविद्यालय परिसर में रोपे पौधे

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की गद्दी स्टूडेंट्स एसोसिएशन (GSA) द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

इस अवसर पर GSA अध्यक्ष रसीव कपूर सहित एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। GSA के सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ की ओर से डॉ. स्नेह लता तथा डॉ. अंजना रायजादा, प्रो. ऋषभ जरयाल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। महाविद्यालय स्टाफ ने GSA के इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

GSA अध्यक्ष रसीव कपूर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और उनका संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान GSA की कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने भविष्य में भी महाविद्यालय परिसर तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण और गद्दी संस्कृति से जुड़े विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।