कैनोइंग एवं कयाकिंग प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने हासिल किया द्वितीय उपविजेता का खिताब!
महाविद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि महाविद्यालय की पुरुष कैनोइंग एवं कयाकिंग टीम ने अंतर-महाविद्यालय कैनोइंग एवं कयाकिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उपविजेता (Second Runners-Up) ट्रॉफी अपने नाम की।
रीजनल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, पौंग डैम, तलवाड़ा में राजकीय महाविद्यालय, देहरी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं अद्भुत खेल भावना का परिचय देते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।