HamroClass Preloader

 दिनाक: 08/10/2026

डिग्री कॉलेज धर्मशाला की महिला बैडमिंटन टीम ने जीती विजेता ट्रॉफी

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की महिला बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में किया गया, जिसमें महाविद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन के साथ खिताब हासिल किया।

महिला बैडमिंटन टीम की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया तथा डॉ. नरेश मनकोटिया ने टीम की सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को इसी तरह निरंतर मेहनत करते हुए उच्च स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

टीम की सफलता पर स्पोर्ट्स कमेटी तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया।